फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भागे बारहवीं के छात्र ने किया एटीएम तोड़ने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज/हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते कैहरवीं गांव में लगे पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को नाबालिग छात्र ने तोड़ने का प्रयास किया लेकिन, वह सफल नहीं हो पाया। उसने वीडियो देख-देख कर एटीएम में लगे कैमरों से बचने और एटीएम को अनलॉक करने की तकनीक की जानकारी ली थी। वह कैमरों के तार काटने और उन्हें दिशा से मोड़ने में तो सफल रहा पर, एटीएम को अनलॉक न कर सका और न ही तोड़ पाया। पुलिस ने मामला दर्जकर नाबालिग के बयान दर्जकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। बुधवार शाम को नाबालिग अपने घर से भागकर आ गया। इस संदर्भ में उसने घर में बाकायदा पत्र भी लिखकर रखा। देर शाम वह कैहरवीं पहुंचा और वहां से उसने एक सरिये का टुकड़ा उठा लिया। देर रात करीब 11:56 पर वह एटीएम के अंदर मुंह पर कपड़ा रखकर दाखिल हुआ। उसने एटीएम मशीन पर चढ़कर अंदर लगे कैमरे को पहले कपड़े से ढका और सीलिंग तोड़ कमरे के तार को काट दिया। इससे पहले नाबालिग ने बाहर लगे कैमरे को भी क्षति पहुंचाई। कैमरा बाधित करने के बाद वह एटीएम मशीन को कोड लगाकर अनलॉक करने लगा, लेकिन वह इसमें असफल रहा। उसने मशीन को तोड़ने का भी प्रयास किया। अगली सुबह ब्रांच ऑफिसर रिषिराम को सूचना मिली कि एटीएम को क्षति पहुंचाई गई है। उन्होंने कार्यालय आकर तुरंत पुलिस को सूचना दी और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। कस्बा में लगे अन्य कैमरों में भी नाबालिग दिखा था। इस पर पुलिस ने उसे पहचान लिया। थाना प्रभारी भोरंज कुलवंत सिंह का कहना है कि नाबालिग को परिजनों के हवाले कर दिया है। केस दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें