फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: छात्र ने दृष्टिहीनों के लिए बनाया अल्ट्रासोनिक सेंसर चश्मा

विज्ञापन
अभी ठाकुर आंख अल्ट्रासोनिक सेंसर चश्मा के साथ। (स्रोत: संवाद)
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में चल रहे विज्ञान सम्मेलन में विद्यार्थियों नेे अपने साइंस मॉडलों से प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कांगू के छात्र अभि ठाकुर ने दृष्टिहीन लोगों के लिए अल्ट्रासोनिक सेंसर चश्मा तैयार किया है। जैसे ही दृष्टिहीन व्यक्ति सड़क पार करने लगेगा और उसके सामने कोई वाहन आता है तो सेंसरयुक्त चश्मे से अलार्म बजेगा। इससे उसे पता चल जाएगा कि वाहन उसके आसपास है। छात्र ने बाल विज्ञान सम्मेलन में आयोजित साइंस मॉडल प्रदर्शनी में अपनी इस प्रतिभा को सबके सामने प्रदर्शित किया है। छात्र का मॉडल अन्य से विशेष और लोगों के लिए सुविधाजनक है। छात्र अभि ठाकुर ने कहा कि इस मॉडल को बनाने के लिए शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिला और उन्हें मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मॉडल से दृष्टिहीन व्यक्ति को काफी सुविधा मिलेगी। वह कहीं भी अकेले घूम सकेंगे। सामने से गाड़ी, अन्य चीज के आने पर चश्मे से अलार्म बजेगा। इससे व्यक्ति को सही दिशा का अनुमान होगा और उसे किसी अन्य व्यक्ति का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। अधिकांश समय दृष्टिहीन व्यक्ति को बाहर आने-जाने में काफी परेशानी होती है। उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए इस मॉडल को बनाया गया है। इस बारे में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने कहा कि छात्र का मॉडल विशेष है। दृष्टिहीन व्यक्तियों की सुविधा के लिए बनाया गया यह मॉडल सराहनीय प्रयास है। मॉडल से नई तकनीक के माध्यम से दृष्टिहीन व्यक्तियों को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें