फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम अकादमी के 44 सर्वश्रेष्ठ मेधावियों को मिले इनाम

विज्ञापन
हिम अकादमी हीरानगर के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में बैंड-4 का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कलर्स ऑफ इंडिया थीम पर मनाए गए इस वार्षिक समारोह में मेजर सुशील कुमार कौंडल कमांडेंट 10 बटालियन होमगार्ड हमीरपुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि, विद्यालय के चेयरमैन प्रो. आरसी लखनपाल, वाइस चेयरमैन चंद्रप्रभा लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा, विद्यालय के निदेशक पंकज लखनपाल, विकासनगर के प्रधानाचार्य नैना लखनपाल, हीरानगर के प्रधानाचार्य विनीता गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। विद्यालय के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। लक्की डिप-1 की विजेता सन्ना को मुख्यातिथि ने इनाम देकर सम्मानित किया। बैंड-4 के 44 छात्रों को अलग-अलग क्रियाकलापों में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने पर नवाजा गया। लक्की डिप-2 के विजेता माला शर्मा को विद्यालय के वाइस चेयरमैन ने पुरस्कृत किया। लक्की डिप-3 के विजेता विक्रांत राठौर को विद्यालय के वाइस चेयरमैन ने इनाम दिया। लक्की डिप-4 के विजेता कैप्टन ज्ञान चंद वर्मा को निदेशक पंकज लखनपाल ने इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें