नेहरू मेमोरियल हाई स्कूल पनसाई के वार्षिक समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित करते स्कूल स्टा?
- फोटो : Hamirpur-HP
धनेटा (हमीरपुर)। नेहरू मेमोरियल पब्लिक स्कूल पनसाई में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्रो. जेपी अग्निहोत्री ने शिरकत की। मुख्याध्यापक तारो देवी व स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि को टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों ने भंगड़े और नाटी पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों के पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अनंत राम शर्मा, बीरबल, ओम प्रकाश, मदन लाल ठाकुर, रूपलाल शर्मा, लालदीन, मिलाप चंद ठाकुर, किशन चंद ठाकुर, वीआर जंवाल, उधम सिंह, निकू राम, अमर चंद, डा. जुल्फी राम, सतपाल और वीना शर्मा उपस्थित रहे।