फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करने पर छात्रा अंजलि सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी की नौंवीं कक्षा की छात्रा अंजलि ने एनएमएमएस परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि छात्रा अंजलि एनएमएमएस परीक्षा पास करने वाली स्कूल की पहली छात्रा बनी हैं। अब छात्रा को चार वर्ष तक प्रति वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी। मंगलवार को स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल स्टाफ सदस्यों ने छात्रा को स्मृति चिह्न और हार पहनाकर सम्मानित किया। अंजलि ने इस सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों को दिया। इस मौके पर सतीश, कविता, रवि, हेमलाल, सुरेश, राजेश, लीना, सुनीता, तनु, मनोज, कृष्ण, संजीव, संजय, सुमन सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें