फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल में खंभों पर लाइटें नहीं लगा पाई नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में स्ट्रीट लाइट के लिए पोल स्थापित किए गए हैं लेकिन ढाई साल बाद भी लाइटें नहीं लग पाई हैं। नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 में दो वर्ष पहले स्ट्रीट लाइट के लिए दर्जनों खंभे स्थापित किए गए थे। जिससे कि वार्ड में रात को रोशनी की व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे। लंबा समय बीत जाने पर न तो इन खंभों पर लाइटें लगीं और न ही बिजली कनेक्शन दिए गए। वहीं दूसरी ओर इनके ऊपर किया गया खर्च व्यर्थ साबित हो रहा है। वार्ड के निवासी एवं पूर्व उपाध्यक्ष ओंकार स्वरूप ने आरोप लगाया कि नगर परिषद के अध्यक्ष झूठे वायदे व सपने दिखाने में माहिर हैं। उधर, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा ने कहा कि उन्होंने पोल स्थापित करवाए हैं, लाइट की व्यवस्था भी करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें