रंगस (हमीरपुर)। वन परिक्षेत्र नादौन की वन बीट बटराण में कार्यरत वन रक्षक 35 वर्षीय विपिन कुमार की मौत हो गई है। मूल रूप से तहसील भोरंज के गांव उटांबर निवासी विपिन कुमार पिछले कुछ समय से तनाव की वजह से अस्वस्थ चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर पिछले कुछ दिन से डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचाराधीन थे। वन खंड अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि विपिन कुमार पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। विपिन कुमार वरिष्ठ वन रक्षक थे और नौकरी के मामले में उसका कार्य भी संतोषजनक था। कुछ दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान ही उसके पेट में अचानक दर्द उठने पर टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था। वहां पर शनिवार सुबह ही विपिन कुमार ने अंतिम सांस ली है। वन परिक्षेत्र नादौन की टीम और उसके परिजनों, स्थानीय वासियों की उपस्थिति में शनिवार शाम को ही गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। विपिन कुमार अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गए हैं।