फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शिक्षा बोर्ड से पहुंचा किताबों का स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के सरकारी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च पाठशलाओं में निशुल्क मिलने वाली किताबों का स्टॉक उपलब्ध करवाने का कार्य शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के हमीरपुर के हथली खड्ड स्थित पुस्तक वितरण केंद्र पर कक्षा एक से लेकर दसवीं तक सभी पाठ्य पुस्तकों का स्टॉक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

अब विभिन्न खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों और खंड स्रोत समन्वयकों के माध्यम से यह पुस्तकें विभागों के गोदाम में पहुंचाई जा रही हैं।

वर्ष 2023-24 के शैक्षणिक सत्र में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को यह पुस्तकें वितरित की जाएंगी। कोविड के बाद सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। पूर्व में 18 हजार के करीब किताबों के सेट वितरित होते थे। इनकी संख्या अब 24 हजार के करीब पहुंच चुकी है।
कक्षा पहली से लेकर पांचवीं तक की पाठ्य पुस्तकें बीईईओ के माध्यम से, कक्षा छठी से आठवीं तक बीआरसी प्राइमरी और कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्रों को पुस्तकें बीआरसी अपर प्राइमरी के माध्यम से वितरित की जा रही है। इस बार कक्षा तीसरी में संस्कृत और नौवीं कक्षा में साइंस प्रैक्टिकल की नई पुस्तक जुड़ी है जबकि पूर्व में यह पुस्तकें नहीं मिलती थी। उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड हमीरपुर स्थित पुस्तक वितरण केंद्र के प्रभारी विनीत शर्मा ने बताया कि कक्षा एक से लेकर दसवीं तक सभी पाठ्य पुस्तकों का स्टॉक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें