फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शहरी निकायों में पार्षदों के मनोनयन को लेकर कदमताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा के प्रदेश की सत्ता से हटने के बाद अब नगर निकायों में भी बदलाव के आसार बन गए हैं। इस कड़ी में जिला हमीरपुर के चारों स्थानीय निकायों में भाजपा सरकार की ओर से मनोनित पार्षद अपनी कुर्सी से हट गए हैं। अब प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार बनने से निकायों में कांग्रेस समर्थित पार्षदों का मनोनयन होना है। जिसे लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में इस बार के विस चुनावों में भाजपा का इस बार सफाया हो चुका है। लेकिन नगर निकायों पर भाजपा समर्थित पार्षदों का ही कब्जा है। हालांकि नगर परिषद सुजानपुर में डेढ़ साल तक कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष रहीं, लेकिन बाद में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने से उन्हें भी कुर्सी गंवानी पड़ी।
अब वर्तमान में नगर परिषद सुजानपुर के अलावा नगर परिषद हमीरपुर, नगर पंचायत भोटा और यहां तक की सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर पंचायत नादौन इन चारों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष विराजमान हैं। जो कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के लिए परेशानी के सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर एक से नितिन पटियाल, वार्ड नंबर दो से विपिन शर्मा, वार्ड नंबर चार से मनीष पुरी, वार्ड नंबर पांच से कमलेश को पूर्व भाजपा सरकार ने पार्षद मनोनित किया था। लेकिन वर्तमान में यह सभी चारों मनोनित पार्षछ हट चुके हैं। अब इन चारों निकायों में कांग्रेस सरकार अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्षद मनोनित करेगी। इसी तरह सुजानपुर, भोटा और नादौन में भी कांग्रेस सरकार की ओर से मनोनयन होना है। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में कदमताल शुरू हो चुकी है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को हटाने को लेकर भी अंदरखाते जोर अजमाइश जारी है।
बाक्स:
सुजानपुर और हमीरपुर नगर परिषद में अस्थिरता का माहौल-
नगर परिषद सुजानपुर और हमीरपुर में असिस्थरता का माहौल है। यहां कभी भी तख्ता पलट हो सकता है।
हमीरपुर: नगर परिषद हमीरपुर में कुल 11 वार्ड हैं। जिसमें से 5 में भाजपा समर्थित, दो में कांग्रेस समर्थित और चार वार्डो में निर्दलीय पार्षद हैं। भाजपा को बहुमत के लिए छह पार्षदों की दरकार थी, जिसके चलते वार्ड नंबर चार से निर्दलीय पार्षद संदीप भारद्वाज को उपाध्यक्ष पद देना पड़ा। कांग्रेस के पास वार्ड नंबर एक में नीना चौधरी और वार्ड नंबर पांच में राधा रानी ही पार्टी समर्थित पार्षद हैं। जबकि वार्ड नंबर चार में संदीप भारद्वाज, वार्ड छह में सुदेश आनंद, वार्ड नंबर आठ में विनय कुमार, वार्ड नंबर दस में डॉ. सुशील कुमार निर्दलीय जीते हैं।
सुजानपुर:
इसी तरह नगर परिषद सुजानपुर में कुल 9 वार्ड हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस के 4-4 पार्षद चुनाव जीते हैं। जबकि वार्ड नंबर सात से निर्दलीय पवन कुमार ने उपाध्यक्ष का पद हासिल कर भाजपा को समर्थन दिया। अब यहां भी तख्ता पलटने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें