फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से दूर रहें, कॅरिअर पर फोकस करें : मनेश यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रबंधन की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य विषय ड्रग डिमांड रिडक्शन यानी नशीले पदार्थों की मांग में कमी लाना था। कार्यक्रम में एडीसी हमीरपुर मनेश यादव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में नशा एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है और विशेषकर युवा पीढ़ी को इसके जाल से बचाना एक बहुत बड़ी चुनौती है। इस अवसर पर एएसपी राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री, गुंजन संस्था के विजय कुमार, मनोचिकित्सक शीतल वर्मा और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता पीयूष महाजन ने भी नशे की समस्या और इसके निवारण पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल और जिला कल्याण अधिकारी गीता मरवाहा ने सभी वक्ताओं, शिक्षकों और विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला ने मतदाता पंजीकरण एवं मतदान के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें