कार्यशाला को संबोधित करते प्रारंभिक उपनिदेशक अशोक कुमार। -स्रोत: संस्थान
हमीरपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में सोमवार को पर्यटन और आतिथ्य विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शुरू हुआ। इस कार्यशाला का शुभारंभ प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अशोक कुमार ने किया। अशोक कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यशाला चार बैचों में आयोजित की जा रही है, जिसका समापन 4 अक्तूबर को होगा। कार्यशाला के समन्वयक प्रताप चंद ने बताया कि इस कार्यक्रम में शिक्षकों को पर्यटन क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और विधियों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। सहायक समन्वयक अनिल धीमान ने कहा कि इस प्रशिक्षण में किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, सोलन और ऊना जिलों के 68 वोकेशनल प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं।