आईटीआई रैल में राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : संस्थान
- फोटो : शहीद सूरज यादव के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे लोग।
नादौन (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से आए हुए वेल्डर तथा मशीनिस्ट व्यवसाय के 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निदेशालय तकनीकी शिक्षा सुंदरनगर की ओर से परीक्षा अधीक्षक, निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा इस प्रतियोगिता को और सफल बनाने के लिए जिला के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को भी पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया है। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि यह कौशल प्रतियोगिता आठ मई को संपन्न होगी।