फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कमरे के किराये को लेकर दोस्त की पीठ में घोंपा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना सदर के तहत नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर तीन प्रतापनगर में किराये को लेकर एक युवक ने अपने ही साथी पर चाकू से वार कर दिया। चाकू के वार से युवक गंभीर घायल हो गया है। उसका मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार चल रहा है। मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वीरवार देर रात किराये के कमरे में एक साथ रहने वाले दो दोस्तों में किराये को लेकर बहसबाजी शुरू हुई। दोनों की बहसबाजी पहले मारपीट और बाद में खूनी झड़प में बदल गई। एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की पीठ पर चाकू से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कांगड़ा के थुरल निवासी घायल सुरेंद्र शर्मा को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के लिए लाया गया। यहां पर सुरेंद्र का उपचार चल रहा है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की तरफ से सदर थाना पुलिस को सूचित किया गया। सुरेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह प्रतापनगर में किराये के कमरे में रहता है।
विज्ञापन


उसके साथ हमीरपुर के बराड़ा टौणीदेवी निवासी विश्व परमार भी रहता है। रात को अचानक किराये को लेकर विश्व से बहसबाजी शुरू हुई। इस दौरान विश्व ने उसे चाकू मार दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंची। पीड़ित के बयान लेने के बाद पुलिस ने आरोपी को कमरे से गिरफ्तार किया गया। मामले में आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एसपी हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा ने कहा कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में सदर थाने की टीम छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें