फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नोटिस तक ही सीमित रह गया स्पोटर्स शापिंग कांप्लेक्स, किराये का नहीं हुआ भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह पूर्व नगर परिषद ने डिफाल्टर दुकानदारों को जारी किए थे नोटिस
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बाद भी दुकानदारों ने लंबित किराये का नहीं किया भुगतान
अब शापिंग कांप्लेक्स में दुकानों का किराया लेने के लिए कमेटी की गई है गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। दो माह पूर्व स्पोटर्स शॉपिंग कांप्लेक्स हमीरपुर में किराये की उगाही को लेकर हुई कार्रवाई नोटिस तक ही सीमित रह गई है। 65 लाख के लंबित किराये को लेकर नगर परिषद हमीरपुर की ओर से 73 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे। अभी तक एक भी दुकानदार ने किराये का भुगतान नहीं किया है। किराये के भुगतान को लेकर प्रशासन की ओर से कमेटी का गठन भी किया गया है लेकिन प्रशासन की लापरवाही दुकानदारों के लिए आफत बनी हुई है। दो माह पूर्व कांप्लेक्स के संचालन और किराये की उगाही की खामियों के मुद्दे और नोटिस को अमर उजाला में प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद कांप्लेक्स में पहुंचकर सोसायटी की ओर से दुकानदारों को नोटिस देते हुए एक माह के भीतर किराये का भुगतान करने के निर्देश जारी किए गए थे ताकि किराये का भुगतान समय पर हो सके। नोटिस आवंटन के समय अधिकतर दुकानें बंद पाई गई थीं जिस वजह से कुछ दुकानदारों को यह नोटिस घर पर भेजे गए थे। इससे पूर्व भी दो वर्ष से यहां पर किराये की उगाही को लेकर सोसायटी की तरफ से कोई खास प्रयास नहीं किए गए थे। नीलामी के जरिये छोटी-छोटी दुकानों को यहां पर हजारों रुपये के किराये पर लिया गया है। सुविधाओं की कमी और कांप्लेक्स तक ग्राहकों की पहुंच न होने से यहां पर कारोबार ठप ही रहा है। कई ऐसे दुकानदार हैं, जिन्होंने कई माह से दुकानें खोली तक नहीं हैं। कांप्लेक्स में दुकानें बेशक बंद हैं लेकिन कागजों में यह किराये पर चढ़ी हुई हैं जो हर माह भुगतान के रूप में बढ़ता है। अब किराये के भुगतान को लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में सोसायटी के कोषाध्यक्ष एवं नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने कहा कि कांप्लेक्स में किराया न अदा करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिन दुकानदारों ने अभी तक भुगतान नहीं किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें