फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब से लौटे व्यक्ति को निगरानी में रखने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सऊदी अरब में काम करने वाले सुजानपुर के एक व्यक्ति को प्रशासन ने 28 दिन तक निगरानी में रखने के निर्देश जारी किए हैं। मुहम्मद अजमल सुजानपुर नगर परिषद का रहने वाला है। वह 15 मार्च को ही सऊदी अरब से सुजानपुर लौटा है। कोरोना वायरस को लेकर जारी एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए एसडीएम सुजानपुर शिल्पी बेक्टा ने खंड चिकित्सा अधिकारी और थाना प्रभारी सुजानपुर को संबंधित व्यक्ति को आगामी 28 दिनों तक जांच और निगरानी पर रखने के निर्देश पारित किए हैं। इस दौरान संबंधित व्यक्ति की मेडिकल रिपोर्ट भी समय-समय पर प्रशासन को सौंपने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें