नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत एक गांव में जमाई ने अपने ससुर की पिटाई कर दी। मौके पर उपस्थित परिजनों ने बड़ी मुश्किल से दोनों को छुड़ाया। परिजनों ने नादौन थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया तथा नादौन अस्पताल में दोनों का मेडिकल करवाया गया। थाना प्रभारी नादौन प्रवीण राणा ने बताया कि नशे में मारपीट तथा हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।