फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बजूरी गांव से सोलर लाइट की बैटरी चोरी

विज्ञापन
बजूरी में सोलर लाईट की चोरी हुई बैटरी
विज्ञापन
हमीरपुर। सरकार की तरफ से तो पूरी कोशिश की जा रही है कि रात्रि में लोगों को अंधेरे की वजह से चलने फिरने में लोगों को कोई परेशानी ना हो। परंतु कुछ लोगों की वजह से इलाके के सभी ग्रामवासियों को अंधेरे में ही रहना पड़ता है। हमीरपुर के बजूरी गांव में कुछ शरारती तत्व यहां सोलर पैनल के साथ लगाई गई बैटरी को उखाड़ के ले गए। इसी गांव के 23 और जगह से सोलर पैनल की बैटरी गायब हो चुकी। स्थानीय लोगों सुनील कुमार, सतीश और विनोद ने बताया कि अगर यही सोलर पैनल कोई निजी व्यक्ति अपने घर में लगाता है तो 12,000 से 15,000 रुपये का खर्च आता है। जबकि सरकार सड़कों के किनारे मुफ्त में यह सुविधा प्रदान करती हैं। परंतु कुछ लोगों को ऐसी हरकत करते हुए शर्म भी नहीं आती। सरकार को कुछ दे नहीं सकते तो कम से कम सरकारी सुविधा का दुरुपयोग तो मत करो। उधर, एएसपी हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि अभी तक इस बारे में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें