फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के बाहर भीड़, सामाजिक दूरी का नहीं रखा जा रहा ख्याल

विज्ञापन
बड़सर स्थित पीएनबी बैंक के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। सरकार की ओर से कोरोना महामारी से निपटने के लिए कड़े प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन, लोगों की अज्ञानता के चलते जारी गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसे रोकने का प्रयास नहीं किया गया तो लॉकडाउन का लाभ नहीं मिल पाएगा। क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के बाहर लोगों की भीड़ इसी ओर संकेत दे रही है। लोगों को अपनी जरूरत के लिए पैसा निकालने के लिए बैंकों में जाना पड़ रहा है। लेकिन, लाइनों में जिस प्रकार भीड़ लग रही है, उससे लॉकडाउन का औचित्य ही नहीं रह जाता। प्रशासन का कहना है कि बैंकों के बाहर इस प्रकार लग रही लाइनों को रोका जाना चाहिए। जो लोग पैसा निकालने के लिए बैंकों में आ रहे हैं, उन्हें एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर इसका पालन करना चाहिए। डीएसपी जसवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि लोगों को बार-बार समझाया जा रहा है कि कहीं भी भीड़ इकट्ठी न हो। बैंक में लोग आकर पैसे जमा कराने और निकालने के लिए आ रहे हैं तो उन्हें उचित दूरी बनाकर रखनी चाहिए। बैंकों को इस बारे में हिदायत भी दी गई है। फिर भी लोग उसका पालन नहीं कर रहे हैं। लोगों को इसका पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें