नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के नगारड़ा गांव में खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने डस लिया। परिजन उसे नादौन अस्पताल ले आए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। नवीन (26) पुत्र जोगिंद्र 15 अगस्त को अपने घर के पास खेत में काम कर रहा था कि अचानक सांप ने डस लिया। परिजनों ने नवीन को तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बीएमओ डॉ. अशोक कौशल ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद युवक को टांडा रेफर कर दिया गया है।