फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गरसाहड़ में श्मशानघाट से लोहे के छोटे पिलर चोरी

Sun, 04 May 2025 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत आने वाली ग्राम पंचायत गरसाहड़ के श्मशानघाट से लोहे के छोटे पिलर चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय उजागर हुई, जब गांव में राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य शर्मिला शर्मा के पति सुभाष चंद का निधन हो गया था। शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशानघाट लाया गया। श्मशान घाट पहुंचते ही ग्रामीणों ने देखा कि शव को रखने के लिए लगे लोहे के छोटे पिलर गायब हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसके उपरांत पंचायत प्रतिनिधियों को घटना की जानकारी दी गई। उधर ग्राम पंचायत गरसाहड़ के उपप्रधान विकास शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें