फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले में ‘जल है तो कल है’ के लगे नारे

विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर के छात्र विश्व जल संरक्षण को लेकर रैली निकालते हुए
विज्ञापन
नादौन/धनेटा/हमीरपुर। जिलाभर के शिक्षण संस्थानों में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय जल दिवस विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनाया गया। स्कूली विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इसी क्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूंपल में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय जल दिवस पर जल शक्ति विभाग नादौन द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई गई और उन्हें इनाम बांटे गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जल शक्ति विभाग के एसडीओ रविंद्र कुमार ने कहा कि जल है तो कल है बावजूद इसके जल बेवजह बर्बाद किया जाता है। जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि धरती का लगभग तीन चौथाई भाग जल से घिरा हुआ है किंतु इसमें से 97 फीसदी पानी खारा है जो कि पीने योग्य नहीं है, पीने योग्य पानी की मात्रा सिर्फ तीन फीसदी है। इसमें भी दो फीसदी पानी ग्लेशियर एवं बर्फ के रूप में है। इस प्रकार सही मायने में मात्र एक फीसदी पानी ही मानव के उपयोग के लिए उपलब्ध है। 22 मार्च को मनाया जाने वाले विश्व जल दिवस महज औपचारिकता नहीं है बल्कि जल संरक्षण का संकल्प लेकर अन्य लोगों को जागरूक करने का एक दिन है। स्कूल प्रधानाचार्य राज रानी ने इस कार्यक्रम के लिए विभाग का आभार व्यक्त किया। उधर, बाल गुरुकूल पब्लिक स्कूल कांगू, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के विद्यार्थियों ने स्थानीय बाजार हमीरपुर में जल बचाओ जीवन बचाओ, जल है तो कल है के नारे लगाकर लोगों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें