फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरी पंचायत में स्लेटपोश मकान जमींदोज

विज्ञापन
नेरी पंचायत में जमींदोज हुआ स्लेटपोश मकान। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। विकास खंड हमीरपुर की ग्राम पंचायत नेरी में एक स्लेटपोश मकान जमींदोज हो गया। मकान के मलबे के नीचे सारा सामान भी दब गया। यह हादसा रविवार तड़के हुआ। परिवार के सदस्यों ने भाग कर जान बचाई। पीड़ित परिवार की पहचान रतनी देवी पत्नी स्वर्गीय जोंडू राम गांव बलेटा खुर्द, डाकघर सनाही, ग्राम पंचायत नेरी तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। 90 वर्षीय रतनी देवी के दो बेटों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

वर्तमान में कच्चे मकान में रतनी देवी अपने विधवा बहू और पोते के साथ रहती है। संबंधित परिवार गरीबी की रेखा से नीचे की सूची में है। सूचना मिलने के बाद पंचायत प्रधान विपिन ठाकुर मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। पंचायत प्रधान ने बताया कि इस घटना के बारे में स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग को भी सूचना दे दी गई है। फौरी राहत के तौर पर प्रभावित परिवार को 5,000 रुपये नकद राशि दी गई है।
परिवार के पास रहने के लिए मकान नहीं बचा है। गांव में ही एक कमरा किराये पर लेकर प्रभावित परिवार को वहां ठहराया गया है। प्रधान ने प्रभावित परिवार की और अधिक सहायता करने की मांग जिला प्रशासन से उठाई है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला के तीन बेटे थे। दो की मौत हो चुकी है। जबकि, तीसरा बेटा परिवार सहित अलग रहता है। वर्तमान में बुजुर्ग महिला अपनी बहू के साथ रहती है। परिवार में आय का कोई साधन नहीं है। इसलिए संबंधित परिवार की अधिक से अधिक मदद जिला प्रशासन को करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें