फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कठुलग में स्लेटपोश मकान और पशुशाला राख

विज्ञापन
कुठलग गांव में आग के कारण जले सामान को दिखती महिलाएं। (संवाद)
विज्ञापन
गलोड़/सलौणी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत मक्कड़ के कठुलग गांव में शुक्रवार को रिहायशी स्लेटपोश मकान और पशुशाला जल कर राख हो गई। कठुलग गांव निवासी कश्मीरी देवी पत्नी श्रवण सिंह ने कहा कि सुबह दस बजे के करीब परिवार के लोग घास लाने के लिए खेतों में गए थे तो पीछे से अचानक मकान में आग लग गई। उन्होंने कहा कि हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


आग से गोशाला में रखा घास और ईमारती लकड़ी जलकर राख हो गई है। गांववासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पंचायत प्रधान मक्कड़ नीरज शर्मा ने कहा कि परिवार बीपीएल सूची में शामिल है। प्रथम दृष्टि में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। हलका पटवारी ने मौके पर जाकर 60 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया है। इस बारे में नायब तहसीलदार भोटा अत्तर सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें