संतोषी माता मंदिर लदरौर में माथा टेकते श्रद्धालु। संवाद
लदरौर (हमीरपुर)। दो जिलों हमीरपुर और बिलासपुर के संगम स्थल पर स्थित संतोषी माता मंदिर लदरौर में दुर्गा अष्टमी और रामनवमी के पर्व पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा। छह हजार श्रद्धालुओं में संतोषी माता मंदिर में पहुंचकर शीश नवाया। सुबह कन्या पूजन के साथ दर्शन का दौरा शुरू हुआ। मंदिर परिसर में प्रवेश द्वार से लेकर संतोषी माता मूर्ति कक्ष तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। इस दौरान भजन फूलां दियां क्यारियां च रैंदी मेरी मां...के बोल से मंदिर परिसर गूंज उठा। लदरौर संतोषी माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि रामनवमी की छुट्टी होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही और भक्तों ने माता के दर्शन किए। संवाद