फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में पूर्व सैनिक भर्ती मेला 27 को, गेटमैनों के 300 पद भरे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने कहा कि आरबीडीसी योल 27 सितंबर को सुबह साढे नौ से शाम पांच बजे तक हमीरपुर के सैनिक विश्राम गृह में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए पूर्व सैनिक भर्ती मेला आयोजित करने जा रहा है। उपनिदेशक ने कहा कि इस भर्ती मेले में गुजरात की एक निजी कंपनी विभिन्न रेलवे स्टेशनों के लिए गेटमैनों के 300 पदों और यूनी ग्लोबस रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड मुंबई के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के लिए गेटमैनों के 300 पदों पर भर्ती करेगी। इसके अलावा एक और निजी कंपनी भी पूर्व सैनिकों की भर्ती करेगी। स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि इस भर्ती मेले में भाग लेने के इच्छुक पूर्व सैनिक और उनके आश्रित अपने साथ दस पासपोर्ट साइज फोटो, डिस्चार्ज बुक तथा पीपीओ, एक्स सर्विसमैन पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसपी कार्यालय की ओर से जारी पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र, कैंसिल चेकबुक या बैंक पास बुक, मैट्रिक प्रमाण पत्र, अन्य डिप्लोमा या अनुभव प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां एवं फोटो प्रतियां अवश्य लाएं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-235935 या मोबाइल नंबर 80912-57658 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें