सुजानपुर(हमीरपुर)। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सोमवार को सुजानपुर टिहरा के वार्ड सात ब्रह्मपुरी मोहल्ला में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. पंकज भारद्वाज की अगुवाई में फार्मासिस्ट सावी गुप्ता ने 52 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। जांच के दौरान उच्च रक्तचाप के आठ, मधुमेह का एक, जोड़ों के दर्द के छह और 29 लोग सर्दी, जुकाम और एलर्जी आदि से पीड़ित मिले। संवाद