फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डायरिया के छह नए मामले आए सामने, अब तक 41 पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
33 मरीज हुए ठीक, पानी के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी में तीसरे दिन शनिवार को डायरिया के छह नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 41 हो गई है। बीते शुक्रवार को बोहणी, हरनेड़ व बफड़ी, छियोड़ी, बुराहण में डायरिया के 21 मामले सामने आए थे। अब तीन दिन के भीतर यह आंकड़ा 41 पहुंच गया है। बीते शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने दो पानी के सैंपल लिए। पहले तीन पानी के सैंपल लिए गए हैं। पानी के पांच सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। डायरिया की चपेट में पांच गांव आ गए हैं। बरसात के मौसम में डायरिया फैलने का सबसे अधिक खतरा बना रहता है। अब बरसात खत्म होने को है और मामले सामने आने लगे हैं। लोगों को उल्टियां, दस्त लगे हुए हैं। चार से पांच माह पहले भी स्वास्थ्य खंड टौणी देवी का यही क्षेत्र डायरिया की चपेट में आया था और सैकड़ों लोग बीमार हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी फील्ड में तैनात हैं और छुट्टी वाले दिन भी इन क्षेत्रों में स्क्रीनिंग प्रक्रिया जारी रही। इस बारे में बीएमओ टौणी देवी डॉ. अभिनीत शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें फील्ड में हैं। पानी के सैंपल लिए गए हैं और जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजे जा रहे हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. प्रवीन ने कहा कि डायरिया के कुल मामले 41 हो गए हैं। 33 लोग रिकवर हैं। रविवार को छह नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें