फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खतरे से खाली नहीं हैं ऑर्थो ओपीडी के बाहर बैठना

विज्ञापन
डॉ. राधाकृष्ण्न मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हड्डी रोग वार्ड के बाहर टूटी खिड़की जो पूरी तरह सड़ चु
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉॅ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हड्डी रोग ओपीडी के बाहर बैठना खतरे से खाली नहीं है। यहां मरीजों के बैठने के लिए रखी कुर्सियों के साथ खिड़कियां पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं और कभी भी गिर सकती हैं। यहां इतनी हालत खराब है कि दीवारों से प्लास्टर भी उखड़ कर मरीजों पर गिर रहा है। दीवारें पूरी तरह से काली हो चुकी हैं। लेकिन, यहां पर सफेदी और टूटी खिड़की को दुरुस्त करने की विभाग जहमत नहीं उठा रहा है। इससे यहां पर कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


मरीजों सुमित्रा, सलोचना, माया, विद्या, अशोक, नीरज, शुभम आदि ने कहा हड्डी रोग वार्ड के बाहर खिड़की पूरी तरह गल-सड़ गई है तथा कभी भी गिर सकती है। यहीं पर नीचे मरीजों के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। जहां पर वृद्ध भी बैठे होते हैं। ऐसे में यहां पर मरम्मत कार्य की सख्त आवश्यकता है लेकिन अस्पताल में अव्यवस्थाओं का माहौल है। यहां पर तुरंत मरम्मत कार्य करवाया जाना चाहिए ताकि कोई हादसा न हो। इस बारे में अस्पताल के एमएस डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें