फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों का टोटा, पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
जेबीटी के 22 पद खाली, दूसरों स्कूलों के शिक्षकों की ली जा रहीं सेवाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। शिक्षा खंड भोरंज के तहत प्राथमिक स्कूलों में जेबीटी अध्यापकों का भारी टोटा चल रहा है। अध्यापकों की कमी के चलते विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। शिक्षा खंड भोरंज के तहत 94 स्कूल हैं, जिनमें 22 पद जेबीटी शिक्षकों के खाली हैं। कई स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा है, वहां मात्र एक ही अध्यापक है। एक शिक्षक ही पांच कक्षाओं को पढ़ा रहा है और मिड-डे मील का कार्य भी संभाले हुए हैं। वहीं, कुछ स्कूल ऐसे भी हैं जहां पर बच्चे तो हैं लेकिन कोई अध्यापक नहीं है। नजदीकी स्कूलों से अध्यापकों की सेवाएं लेकर काम चलाया जा रहा है। यही कारण है कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या लगातार कम हो रही है। प्राथमिक पाठशाला बराड़ा में बच्चों की संख्या 71 है और यहां पर अध्यापक एक ही है। मनोह पाठशाला में बच्चों की संख्या 60 है और जोल में बच्चों की संख्या 27 है लेकिन अध्यापक मात्र एक-एक ही सेवाएं दे रहे हैं। प्राथमिक स्कूल भकरेड़ी, बड़ियाना और मतलाना स्कूल में बच्चे तो पढ़ने आते हैं लेकिन कोई अध्यापक नहीं है। अन्य स्कूलों से अध्यापक यहां पढ़ाने के लिए भेजे जा रहे हैं। अभिभावकों कुसुम, राजन, रमेश आदि ने कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों में उचित मात्रा में अध्यापकों की नियुक्ति सुनिश्चित करवाए। बीईईओ भोरंज आनंद किशोर ने कहा कि शिक्षकों के रिक्त पदों के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उम्मीद है कि जल्द स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति होगी। उन्होंने कहा कि शेष कार्य को सुचारु करने के लिए जिन स्कूलों में अध्यापक नहीं हैं, उनमें दूसरे स्कूलों से अध्यापकों की सेवाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें