फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दुकानदारों को दुकानों के बाहर सामान न रखने के दिए निर्देश

Fri, 26 Sep 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)

सार

नादौन में नगर परिषद ने बाजार में अतिक्रमण रोकने के लिए विशेष निरीक्षण अभियान शुरू किया। स्वच्छता प्रभारी ने दुकानदारों को नियमों के पालन और सफाई के लिए निर्देश दिए। उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नादौन(हमीरपुर)। त्योहारी सीजन के चलते बाजार में अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद नादौन ने निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शहर को साफ सुथरा व अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए वीरवार को स्वच्छता प्रभारी अक्षित सोनी ने टीम के साथ बाजार का निरीक्षण किया और दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वह बाजार में अपनी दुकानों से बाहर सामान न लगाएं।
यदि कोई भी दुकानदार नियमों की अवहेलना करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। दुकानदारों को दुकानों में कूड़ादान रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें