फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भाषण प्रतियोगिता में शिवांश कपूर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सैनिक प्राथमिक स्कूल सुजानपुर में बुधवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के अलग-अलग हाउस के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में विभाजित करके प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रधानाचार्य की धर्मपत्नी संध्या महावर, सचिव ऑफ सैनिक प्राइमरी स्कूल लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन शर्मा, स्कूल रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र सिंह सहित उनकी धर्मपत्नी एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। भाषण प्रतियोगिता के लिए बच्चों को अलग-अलग विषय दिए गए। इनमें कनिष्ठ वर्ग और वरिष्ठ वर्ग के बच्चों ने अलग-अलग विषयों पर अपने विचार रखे। कनिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता हिंदी और वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता अंग्रेजी में करवाई गई। इसमें कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर शिवांश कपूर, द्वितीय पर आहाना गुप्ता, जबकि तृतीय स्थान पर आयान ठाकुर रहे। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर श्रीवर ठाकुर, द्वितीय पर शगुन, जबकि तृतीय स्थान पर रियान गुप्ता रहे। विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल मुख्य अध्यापक मीना महाजन सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें