हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की छात्रा शिवानी ने सोने की चेन लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। कॉलेज शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. पवन वर्मा ने कहा कि शिवानी को महाविद्यालय की कैंटीन के पास एक सोने का चेन मिला। जिसे वह उनके पास ले आई। यह आभूषण कॉलेज में अंग्रेजी विषय की प्रध्यापक प्रो. संगीता का था और काफी कीमती था। कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने शिवानी की प्रशंसा की और सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में सामाजिक मूल्यों का होना भी बहुत अनिवार्य है। यही सामाजिक मूल्य एक अच्छे और बेहतरीन समाज का निर्माण करते हैं। वहीं दूसरी ओर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मधुर स्वर मिश्रा ने भी बालिका को उसके अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रो. संगीता, प्रो. विजय ठाकुर, प्रो. मनोज विशेष तौर पर उपस्थित रहे।