साहनवीं के महूंनाग मंदिर में कथा में मौजूद ग्रामीण। -स्रोत: जागरूक पाठक
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत साहनवीं के माहूंनाग मंदिर में रविवार को शिव महापुराण कथा का विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर कथाव्यास आचार्य शास्त्री अश्वनी कुमार ने कहा कि सावन माह में शिव पुराण का श्रवण करने मात्र से जन्म-जन्मांतरों के पाप कट जाते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। कथा के समापन पर मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने आहुतियां डालकर समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद