फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में हमीरपुर के सात खिलाड़ी लेंगे भाग

विज्ञापन
कोर्फबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। प्रदेश के जिला सोलन में पहली से चार सितंबर तक होने वाली 18वीं सब जूनियर और 34वीं सीनियर वर्ग की कोर्फबॉल प्रतियोगिता में हमीरपुर जिले के सात खिलाड़ी प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। पहली बार प्रदेश की टीम में सब जूनियर वर्ग में दो और सीनियर वर्ग में पांच खिलाड़ी खेलने से हमीरपुर कोर्फबॉल संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिला कोर्फबॉल संघ के अध्यक्ष पवन रांगड़ा और महासचिव प्रवीण शर्मा ने बताया कि बिलासपुर जिले के डुमैहर में बीते दिनों हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हमीरपुर जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसकी बदौलत प्रदेश कोर्फबॉल संघ की चयन समिति के सदस्यों ने खिलाड़ियों का चयन किया।
सब जूनियर वर्ग में भोरंज उपमंडल के बजड़ौह गांव के विवेक कुमार व अनिकेत तथा सीनियर वर्ग में पपलाह भरेड़ी निवासी इंदु, अलका टौणी देवी, प्रदीप कुमार परोल, बबू खरवाड़ व दीक्षा गांव टौणीदेवी पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। ये सभी खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी खिलाड़ी इन दिनों मंडी जिले के सरकाघाट में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कोर्फबॉल खेल को सीख कर परिपक्व बन रहे हैं। हमीरपुर जिला कोर्फबॉल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेआर भाटिया, उपाध्यक्ष राजेश धीमान, रणवीर सिंह ठाकुर ने उम्मीद जताते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में हमीरपुर जिले के साथ प्रदेश को जीत दिलाने में सक्षम है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर खेलें हैं तीन खिलाड़ी
कोर्फबॉल खेल की बदौलत स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर सेवारत इंदु ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दो गोल्ड व दो सिल्वर मेडल जीते हैं। इसी तरह अल्का ने दो गोल्ड, एक सिल्वर व एक कांस्य पदक प्रदेश को दिलाया है। इनके अलावा प्रदीप कुमार व बब्बू ने एक-एक कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें