फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सात बस रूट प्रभावित, नहीं मिल रहीं सवारियां

Fri, 14 Jul 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पिछले दिनों बारिश से हुई भारी बारिश को देखकर लोगों ने घर से बाहर सफर करने से तौबा कर ली है। खराब मौसम और दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो के आधा दर्जन से अधिक बस रूट प्रभावित हो गए हैं। यात्री न मिलने के कारण हमीरपुर से अंतरराज्यीय रूटों पर चलने वाली बसें 10 से पंद्रह मिनट देरी से भेजी जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद यात्री नहीं मिल रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह पांच बजे हमीरपुर बस अड्डा से शिमला के लिए रवाना एचआरटीसी की बस में एक भी यात्री नहीं चढ़ा। बिना यात्री के यह बस बिलासपुर के घुमारवीं डिपो तक पहुंची। इसके आगे भी जब कोई यात्री नहीं चढ़ा तो बस चालक वापस बस को खाली हमीरपुर बस अड्डा ले आया। इसी तरह सुबह 7:30 बजे हमीरपुर से दिल्ली रूट, दोपहर 12:00 बजे संधोल-हमीरपुर-दिल्ली रूट, 12:40 हमीरपुर-दिल्ली रूट, दोपहर बाद 3:00 बजे अवाहदेवी-हमीरपुर-दिल्ली रूट, 4:40 बजे हमीरपुर गलोड गुड़गांव बस रूट, 5.00 बजे हमीरपुर-हरिद्वार रूट और शाम 5.20 बजे हमीरपुर-धनेटा-दिल्ली रूट पर भी जब कोई यात्री सवार नहीं हुआ तो इन रूटों पर निगम की बसें नहीं गईं। पिछले एक सप्ताह से बस रूट प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, कुछ रूटों पर बसें भेजी जा रही हैं तो डीजल का खर्च भी पूरा नहीं हो पा रहा। जिससे परिवहन निगम को भारी घाटे से जूझना पड़ रहा है।

उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि भारी बारिश से हुए नुकसान से लोगों में भय बना हुआ है। जिस कारण निगम की बसों में यात्री नहीं मिल रहे। जिन रूटों पर बसें चल रही हैं, वहां कई बार डीजल का खर्च भी पूरा नहीं हो पा रहा। कई बस रूट प्रभावित हो रहे हैं। परिवहन निगम को प्रतिदिन पांच लाख रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें