फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्वयं सहायता समूहों ने विभिन्न उत्पादों के लगाए स्टॉल

विज्ञापन
स्थानीय बाजार हमीरपुर में एनआरएलएम समूह की महिलाओं द्वार करवा  चौथ के उपलक्ष्य पर लगाए गए स्टॉल
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से एनआरएलएम योजना के तहत त्योहारी सीजन में स्वयं सहायता समूहों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्टॉल लगवाए गए हैं। शुक्रवार को स्थानीय बाजार हमीरपुर में बचत भवन के समीप स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने करवा चौथ को लेकर विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए। स्टॉलों में पहले दिन महिलाओं ने खूब खरीदारी की। इससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अच्छी आमदन हुई।
विज्ञापन


स्टॉल में नादौन ब्लाॅक से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं अनीता ठाकुर, नीलम, रेखा, कमलेश, सविता आदि ने कहा कि स्टॉल में त्योहारों के लिए हाथों से बनाए गए उत्पादों को रखा गया है और स्वयं सहायता समूहों की ओर से करवा चौथ के लिए सारा सामान रखा हुआ है। पीओ डीआरडीए अस्मिता ठाकुर ने कहा कि एनआरएलएम योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूहों को एक मंच प्रदान करने के लिए काम किया जा रहा है और मेलों व त्योहारों के दौरान स्टाल लगाए जा रहे है ताकि लोगों को स्थानीय उत्पादों को बेचा जा सके।
विज्ञापन




(समाचार: बवीता चंदेल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें