फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी से उतरवाई एसडीएम की प्लेट, शीशे से भी हटाए स्टिकर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के गांधी चौक पर एसडीएम की प्लेट लगाकर घूम रही एक टैक्सी गाड़ी के खिलाफ हमीरपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी नेशनल हाईवे अथॉरिटी के हमीरपुर कार्यालय के साथ अटैच है। हमीरपुर जिले से बाहर एक एसडीएम को नेशनल हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए यह गाड़ी मुहैया करवाई गई है। इसके अलावा संबंधित एसडीएम के पास अपना सरकारी वाहन भी है। बावजूद इसके टैक्सी गाड़ी की आगे और पीछे के शीशे पर दोनों तरफ एसडीएम के स्टिकर चस्पां किए गए। इसके साथ ही नंबर प्लेट के साथ ही एसडीएम की प्लेट भी लगाई गई। जबकि, मोटर वाहन अधिनियम के तहत कोई भी वाहन मालिक गाड़ी पर नंबर प्लेट के अलावा कुछ नहीं लिख सकता। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि टैक्सी गाड़ी मालिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए थे। टैक्सी मालिक ने खुद ही सभी स्टिकर और एसडीएम की प्लेट हटा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें