फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में एसडीएम अमित शर्मा ने किया रक्तदान

विज्ञापन
भोरंज में शिविर में रक्तदान करते एसडीएम। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं बाबा बालकनाथ ब्लड डोनर ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को भोरंज उपमंडल के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद बीएड कॉलेज तरक्वाड़ी में शहीद अंकुश ठाकुर की स्मृति में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें भोरंज के उपमंडलाधिकारी अमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने स्वयं भी रक्तदान किया। समाज के विभिन्न वर्गों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों के माध्यम से एकत्र रक्त जरूरतमंद रोगियों के उपचार में प्रयोग में लाया जाता है। जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव लवकेश शर्मा ने बताया कि शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और 52 यूनिट रक्त इस दौरान एकत्र किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें