फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर प्रथम

Fri, 24 Jan 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता के उपरांत शिक्षकों के साथ विद्यार्थी। स् - फोटो : एटा महोत्सव में एक शाम राम के नाम कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा के छात्रों के परीक्षा के तनाव को दूर करने और छात्रों को प्रेरित करने के उद्देश्य से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम शुरू किया गया है। प्रतियोगिता में 11 स्कूलों के 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सर्वप्रथम सभी प्रतिभागियों को संबंधित वीडियो दिखाए गए, तत्पश्चात वीडियो आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर प्रथम, पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी ने द्वितीय और हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में प्रधानाचार्य ने विजेता स्कूलों को प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें