फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी बस चालक के साथ हाथापाई, तीन के विरुद्ध केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत एचआरटीसी के बस चालक के साथ हाथापाई करने पर तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। एचआरटीसी की बस हमीरपुर से सुजानपुर जा रही थी। रास्ते में भलेठ के पास कार चालक ने बस के आगे कार खड़ी कर दी। इस पर बस चालक ने उसे कार यहां पर न लगाने को कहा। इस पर कार सवार तीन लोगों ने चालक को गले से पकड़ लिया और हाथापाई की। घटना में चालक की कमीज भी फट गई। बस चालक राकेश कुमार ने सुजानपुर पुलिस थाना में बलदेव और उसके साथ दो अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 121, 132, 3(5), 352 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें