फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: समयसारिणी को लेकर दो परिचालकों में हाथापाई, छानबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर में सुबह 10 बजे के करीब दो परिचालकों में बस समय को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। दोनों परिचालक एक दूसरे को थप्पड़ मार रहे थे। दोनों को वहां उपस्थित लोगों ने हटाने की कोशिश की लेकिन विवाद बढ़ता चला गया और पुलिस तक मामला पहुंच गया। वहां उपस्थित लोगों ने इसे अपने कैमरों में कैद कर लिया और लाइव हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची व दोनों को अपने साथ ले गई। वह दोनों परिचालकों का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा मेडिकल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें