हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर में सुबह 10 बजे के करीब दो परिचालकों में बस समय को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। दोनों परिचालक एक दूसरे को थप्पड़ मार रहे थे। दोनों को वहां उपस्थित लोगों ने हटाने की कोशिश की लेकिन विवाद बढ़ता चला गया और पुलिस तक मामला पहुंच गया। वहां उपस्थित लोगों ने इसे अपने कैमरों में कैद कर लिया और लाइव हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची व दोनों को अपने साथ ले गई। वह दोनों परिचालकों का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा मेडिकल करवाया जा रहा है।