फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्काउट्स ने सीखी मैपिंग, वुड क्राफ्ट शाइनिंग और कुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में गुरुग्राम मंडल का भारत स्काउट एंड गाइड्स का तीन दिवसीय तृतीय सोपान परीक्षण शिविर का समापन बुधवार को हुआ। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने की। उन्होंने कहा कि शिविर में प्रदेश के 17 केंद्रीय विद्यालयों से 81 स्काउट्स ने भाग लिया। शिविर का आयोजन हरविंदर पठानिया, एचएस नेगी, डॉ. जेसी चौधरी, जय सिंह एवं अन्य परीक्षण अधिकारियों की निगरानी में हुआ। इस तीन दिवसीय शिविर में सभी स्काउट एंड गाइड्स का ट्रैकिंग, कैंपिंग, हाइकिंग, माउंटेनियरिंग, मैपिंग, वुड क्राफ्ट शाइनिंग, कुकिंग, साइकिलिंग सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। शिविर का नेतृत्व कर रहे हरविंदर पठानिया ने स्काउट एंड गाइड्स प्रशिक्षण शिविर में की गई विभिन्न गतिविधियों के लिए सभी की सराहना की। सुनील चौहान ने समापन समारोह में अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर एवं स्काउट्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें