फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्काउट्स और गाइड्स नशे का खिलाफ जगा रहे अलख

विज्ञापन
टौणीदेवी स्कूल के स्काउट्स एंड गाइडस निश्चय कार्यक्रम के तहत लोगों को नशे के ​खिलाफ जागरूकत करत
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी के स्काउट्स एवं गाइड्स निश्चय प्रोजेक्ट के अंतर्गत लोगों को नुक्कड़ नाटकों, संवाद और गीतों से नशे के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को टौणी देवी पाठशाला के स्काउट्स और गाइड्स ने स्काउट मास्टर सतीश राणा और गाइड कैप्टन कुसुमलता के मार्गदर्शन में निश्चय प्रोजेक्ट के तहत समीरपुर स्थित जेपी स्कूल के बच्चों और अध्यापकों को गीतों, नुक्कड़ नाटक एवं संवाद के माध्यम से नशे के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। स्काउट मास्टर सतीश राणा ने कहा कि नशे के बढ़ते प्रचलन से हमारी युवा पीढ़ी मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोर हो रही है। नशा समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। इस चुनौती से निपटने के लिए राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी के स्काउट्स एवं गाइड्स, स्काउट मास्टर सतीश राणा और गाइड कैप्टन कुसुम लता के मार्गदर्शन में निश्चय प्रोजेक्ट के अंतर्गत लगातार समाज को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले पांच माह से लोगों को जागरूक कर रहे हैं और लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि यदि समय रहते इस गंभीर समस्या के निदान में समाज अपनी सक्रिय भूमिका नहीं निभाएगा तो आने वाले समय में कई गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें