फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक पाठशाला बड्डू के जर्जर कमरे होंगे डिस्मेंटल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड्डू के जर्जर हो चुके कमरों को डिस्मेंटल किया जाएगा। इसके लिए भवन का निरीक्षण शुक्रवार को एसडीएम बड़सर प्रदीप कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि यह कमरे पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। जब आगामी समय में स्कूल लगेंगे तो इनसे खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसी के चलते एसडीएम बड़सर ने खंड शिक्षा अधिकारी बिझड़ी ओम प्रकाश को निर्देश दिए कि इन कमरों को डिस्मेंटल करवाया जाए। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश का कहना है कि शुक्रवार को बड्डू प्राइमरी स्कूल के जर्जर हो चुके कमरों का निरीक्षण एसडीएम ने किया और इनको डिस्मेंटल करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर बीडीसी सदस्य सुभाष राठौर, रवि कानूनगो व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें