फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए केंद्रीय सैनिक बोर्ड के माध्यम से संचालित की जा रही प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने कहा कि विभिन्न व्यावसायिक कोर्सों के लिए दी जाने वाली इस छात्रवृत्ति के लिए केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट केएसबी डॉट जीओवी डॉट इन पर 31 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदक कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ बारहवीं पास होना चाहिए तथा वह व्यावसायिक कोर्स के प्रथम वर्ष में ही आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। छात्रवृत्ति के लिए पात्रता से संबंधित जानकारी केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें