ठाकुरद्वारा गौशाला धाम जमली में सावन के झूले का शुभारंभ करते प्रदेश गौसेवा समीति के प्रदेशाध्या
ताल (हमीरपुर)। सावन मास की प्रथम संक्रांति के दिन मंगलवार को ठाकुरद्वारा गोशाला जमली धाम में सुबह आठ बजे पूरे मंत्रोच्चारण के साथ सावन मास झूले का शुभारंभ किया गया। झूले का शुभारंभ प्रदेश गोसेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया ने किया। ठाकुरद्वारा गोशाला समिति जमली के कार्यालय सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि सावन का पूरा महीना 16 अगस्त तक गो भक्तों, सनातन प्रेमियों के लिए इस झूले से झूलने का शुभ अवसर प्राप्त होगा। झूला झूलने की परंपरा द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने गोकुल में सावन मास में ही शुरू की थी। इसमें हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस अवसर पर गोशाला कमेटी से बालक राम, जगदीश चंद, ओंकार चंद, आशीष शर्मा, रमेश शर्मा, संजीव शर्मा, प्रदीप कुमार एवं गोशाला के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।