फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: साई सेंटर गांधीनगर के लिए हुआ नादौन के सौरभ शर्मा का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्विटजरलैंड में संपन्न हुई वर्ल्ड पैरा एथलीट ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगिता में पांच हजार मीटर और पंद्रह हजार मीटर दौड़ वर्ग में दो गोल्ड मेडल जीतने वाले नादौन के सौरभ शर्मा का चयन साई सेंटर गांधीनगर के लिए हुआ है। वर्तमान समय में सौरभ राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान देहरादून में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वह टी-12 कैटेगिरी मिडिल और लांग डिस्टेंस पैरा एथलीट हैं। इनका चयन साई के क्षेत्रीय सेंटर गांधीनगर गुजरात के लिए हुआ है। कोच नरेश सिंह नयाल ने कहा कि सौरभ का चयन नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत पिछले प्रदर्शन का आंकलन करने के पश्चात ही हुआ है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर 1500 तथा 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने के साथ साथ हाल ही में स्विट्जरलैंड से वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीते हैं। सौरभ शर्मा मूल रूप से गांव रोपा डाकघर खिआह तहसील व जिला हमीरपुर के निवासी हैं। सौरभ के पिता प्रदीप शर्मा दुग्ध अभिशीतन केंद्र गगाल नादौन के प्रभारी हैं तथा उसकी माता अल्पना शर्मा गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें