फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में 98 साल से जुटा है संघ : बनवीर

विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वार्षिक पथ संचालन के दौरान कार्यकर्ता।(स्रोत : संवाद)
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मंगलवार को हमीरपुर में स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौतम कॉलेज हमीरपुर के अध्यक्ष जगदीश गौतम रहे। वहीं, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर क्षेत्र के प्रचारक बनवीर राणा रहे। सैकड़ों स्वयंसेवकों ने हमीरपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से देश भक्ति गीतों पर पथ संचलन किया और भारत माता का जयघोष किया। इससे पूर्व अतिथियों ने शस्त्र पूजन करते हुए समाज को सशक्त बनाने का संदेश दिया। प्रचारक बनवीर राणा ने सभी प्रदेशवासियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि विजयदशमी का पर्व विजय का प्रतीक होता है और इसी दिन वर्ष 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉ. केशव बलराम हेडगेवार ने नागपुर में की थी। उस कालखंड में व्याप्त परिस्थितियों जिनमें तुष्टिकरण प्रमुख भूमिका में थी, आज भी कई राजनीतिक दल उसी का पोषण करते पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


संघ पिछले 98 वर्षों से व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटा हुआ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का काम समस्त हिंदू समाज को जागृत कर राष्ट्र निर्माण में उसकी अहम भूमिका बने, इसमें सदैव प्रयासरत रहता है। संघ की शाखा संस्कार देने का केंद्र है और यह हर व्यक्ति के लिए सरल सुलभ उपलब्ध है। संघ की प्रार्थना से स्पष्ट संकेत और सीख मिलती है कि संघ भारत को परम वैभव पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जगदीश गौतम ने उत्कृष्ट कार्यक्रम के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए सबके सुखद भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


समाचार : सोनम शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें