फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आचार संहिता से सैंपल कलेक्शन सेंटर का नहीं हो पा रहा संचालन

विज्ञापन
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की लैब नंबर एक में कतार में लगे मरीज।  संवाद
विज्ञापन
छह माह पहले बनाया गया था सेंटर, अभी तक नहीं हो पाया इस्तेमाल
विज्ञापन


डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कैंटीन के पास बनाया है सेंटर

पहले लोकसभा चुनाव और अब हमीरपुर विधानसभा चुनाव के कारण नहीं हो पाया शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सैंपल कलेक्शन सेंटर आचार संहिता के चलते शुरू नहीं हो पा रहा है। इस सेंटर को बने छह माह का समय हो गया है। पहले लोकसभा चुनाव और विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर और बड़सर में होने वाले उपचुनाव के कारण इसका शुभारंभ नहीं हो पाया। बाद में पांच जून के बाद आचार संहिता हटी तो हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में दोबारा से उपचुनाव आ गए और आचार संहिता लग गई। इससे दोबारा से यह सैंपल कलेक्शन सेंटर शुरू नहीं हो पाया। ऐसे में लोगों को अभी इसकी सेवाएं प्राप्त करने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज में कैंटीन के पास यह कलेक्शन सेंटर बनाया गया है। जहां पर मरीजों के सैंपल लेने का कार्य किया जाएगा। अभी तक लोगों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। कमरा नंबर एक में बनाई गई लैब में ही मरीज सैंपल देने के लिए मजबूर होते हैं। यहां पर जगह कम है। मरीजों को सीढि़यों पर ही बैठना पड़ रहा है। मरीजों विधि कुमार, संजीव कुमार, अखिलेख, कामिनी, दिव्या, दीक्षा, ज्योति, भावना आदि ने कहा कि अगर सैंपल कलेक्शन सेंटर शुरू हो जाता है तो यहां लैब के पास भीड़ कम हो जाएगी और मरीजों को भी सुविधा मिलेगी। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि आचार संहिता के बाद ही इसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें